Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मणिपुर में बेली ब्रिज ढहने से नदी में गिरा ट्रक, चालक लापता

मणिपुर में बेली ब्रिज ढहने से नदी में गिरा ट्रक, चालक लापता

Imphal news : मणिपुर में इंफाल नदी पर स्थित बेली ब्रिज रविवार को अचानक ढह गया। इस दौरान पुल पार कर रही लकड़ी से लदी ट्रक भी नदी में गिर गयी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तीन लोगों को बचा लिया, लेकिन ट्रक चालक अभी लापता है। पुलिस बचाव अभियान चला रही है। इस मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया है।

जानकारी के अनुसार इंफाल नदी पर बना यह बेली ब्रिज इंफाल पश्चिम जिले के मुटुम फिबौ और थौबल जिले के इरोंग खुनौ खुल को जोड़ता है। बताया गया कि स्थानीय ग्रामीणों ने घटनास्थल से तीन लोगों को बचा लिया है। ट्रक का चालक अभी लापता है। लापता चालक को बचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नदी पर बने पुल के ढह जाने से सड़क मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। विभागीय अधिकारी पुल ढहने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

Share this:

Latest Updates