Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भारी बारिश नहीं झेल सका पुल, भरभरा कर गिर गया उसका एक गर्डर, इसके बाद…

भारी बारिश नहीं झेल सका पुल, भरभरा कर गिर गया उसका एक गर्डर, इसके बाद…

Giridih news : रविवार को तेज बारिश के कारण झारखंड में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। यह पुल गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड में अरगा नदी पर बना रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार देर रात को हुई बारिश के बाद पुल का पिलर धंस गया था, जिसकी वजह से गर्डर टूटा और पुल जमींदोज हो गया। जानकारी के लिए बता दें कि इस पुल का निर्माण पथ निर्माण विभाग द्वारा साढ़े पांच करोड़ की लागत से करवाया जा रहा था।

भारी बारिश से पुल का ‘सिंगल-स्पैन’ गर्डर गिर गया

गिरिडीह से सड़क निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता विनय कुमार ने  बताया कि पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। शनिवार रात भारी बारिश के कारण पुल का ‘सिंगल-स्पैन’ गर्डर गिर गया और एक पिलर झुक गया। ठेकेदार को उस हिस्से को दोबारा बनाने के लिए कहा गया है।’

रात करीब आठ बजे एक पाया टेढ़ा हो गया

स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार की शाम को मूसलाधार बारिश की वजह से अरगा नदी का जलस्तर बढ़ गया था। रात करीब आठ बजे एक पाया टेढ़ा हो गया, जिसके बाद तेज आवाज के साथ निर्माणाधीन पुल का गर्डर टूट कर नदी में गिर गया। स्थानीय ग्रामीणों ने एक अन्य पिलर के टेढ़े होने की भी जानकारी दी है। बता दें, ओम नमः शिवाय नाम की कंस्ट्रक्शन कंपनी को इस पुल को बनाने का ठेका मिला था। पहली बारिश भी नहीं झेल पाने की वजह से सरकार और कंपनी दोनों विवादों के घेरे में हैं।

Share this:

Latest Updates