Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अर्जुन कपूर के बर्थडे में शामिल नहीं हुईं मलाइका तो क्या समझा जाए…

अर्जुन कपूर के बर्थडे में शामिल नहीं हुईं मलाइका तो क्या समझा जाए…

Bollywood news : बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर के बीच ब्रेकअप की खबरें रफ्तार लेती हैं तो चर्चा भी होगी। इनके ब्रेकअप की अफवाहें एक बार फिर बॉलीवुड गलियारों में गूंज रही हैं। बताया जाता है कि 26 जून को अर्जुन का जन्मदिन था और उनकी बर्थडे पार्टी में मलाइका मौजूद नहीं थीं। इसके बाद दोनों के अलग होने की खबरें फैलने लगीं। इन सब के बीच अभिनेता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक दर्दभरा पोस्ट साझा किया है।

ये भी पढ़े:पवन सिंह के जीवन पर बन रही फिल्म ‘पावर स्टार’ में दिखेंगी भोजपुरी अभिनेत्री ऋतु सिंह

हलगांव को लेकर उड़ती हैं अफवाहें

अर्जुन कपूर ने अपनी पोस्ट में अनुशासन, दर्द और पछतावे के बारे में बात की है। अभिनेता ने लिखा, ‘अनुशासन का दर्द पछतावे से होने वाले दर्द से बेहतर है।’ बता दें, अर्जुन और मलाइका के अलग होने की खबरें लंबे समय से सुर्खियों बनी हुई हैं। दोनों की तरफ से इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया गया है। लेकिन, एक-दूसरे के ख़ास लम्हों में दोनों की गैरमौजूदगी कुछ बयां कर रही है।

क्या सचमुच अलग होने का किया है फैसला 

दोनों से जुड़े एक करीबी सूत्र ने पिंकविला को बताया कि मलाइका और अर्जुन का रिश्ता अपना समय पूरा कर चुका है। दोनों का रिश्ता बहुत खास था और वे दोनों एक-दूसरे के दिलों में एक खास जगह बनाए रखेंगे। उन्होंने अलग होने का फैसला किया है और इस मामले में एक सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखेंगे। वे किसी को भी अपने रिश्ते को घसीटने और उसका विश्लेषण करने की अनुमति नहीं देंगे। मलाइका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में प्यार के बारे में बात की। हेलो इंडिया से बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि मैं सच्चे प्यार के विचार को कभी नहीं छोड़ूंगी, चाहे कुछ भी हो। मैं एक आम वृश्चिक राशि की लड़की हूं, इसलिए मैं प्यार के लिए अंत तक लड़ूंगी, लेकिन मैं बहुत वास्तववादी भी हूं और जानती हूँ कि कहां सीमा खींचनी है।

Share this:

Latest Updates