Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JHARKHAND : देवघर में पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो, 3 की स्पॉट डेथ, एक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, 2 गंभीर रूप से जख्मी

JHARKHAND : देवघर में पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो, 3 की स्पॉट डेथ, एक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, 2 गंभीर रूप से जख्मी

Jharkhand (झारखंड) के देवघर में 15 अप्रैल को एक दर्दनाक रोड एक्सीडेंट हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  मोहनपुर थाना अंतर्गत जमुनिया बुढ़वा कुरा के पास श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार की जान चली गई। 2 गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतकों की पहचान सपना देवी, मोहित कुमार, उपेंद्र कुमार राजा कुमार के रूप में की गई है।  विक्की कुमार और दर्पण कुमार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

सभी कटिहार से निकले थे यात्रा पर

बताया जा रहा है कि सभी लोग बिहार के कटिहार से वाहन से यात्रा पर निकलते थे। इसमें साहिबगंज का रहनेवाला विक्की अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ था। गोड्ड़ा के रहने वाले साढ़ू उपेंद्र अपने बेटे राजा के साथ यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। क्रेन की मदद से स्कॉर्पियो से लोगों को निकाला गया। इनमें तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी। एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, गाड़ी विक्की नाम का व्यक्ति चला रहा था। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट हुई है।

Share this:

Latest Updates