Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Big news: उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड़ में बड़ा हादसा, 122 लोगों की मौत 

Big news: उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड़ में बड़ा हादसा, 122 लोगों की मौत 

Hathras news (UP) : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे के फुलरई गांव में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। बताया गया है कि सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से जैसे भी भीड़ निकलनी शुरू हुई, भगदड़ मच गयी। इस भगदड़ में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह कुचलते चले गये। मौके पर चीख-पुकार मच गयी। हादसे में कई लोगों की मौत होने की आशंका है। घायलों को मेडिकल कॉलेज एटा भेजा गया है। अब तक 107 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जबकि, कुल मृतकों की संख्या 122 बतायी जा रही है। इन सभी के शव अलीगढ़ भेजे गये हैं। 150 से अधिक लोग घायल बताये गये हैं। कई लोगों की हालत गम्भीर है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं, सीएम योगी ने भी हादसे का संज्ञान लिया है।

हादसे के बाद हालात इस कदर भयावह हो गये कि अस्पताल के बाहर शव जमीन पर बिखरे पड़े रहे।  

IMG 20240702 WA0007 1

घायलों और मृतकों को बस-टैंपो में लाद कर अस्पताल ले जाया गया

हादसे के बाद जैसे-तैसे घायलों और मृतकों को बस-टैंपो में लाद कर अस्पताल ले जाया गया। घटना की जांच के लिए एडीजी आगरा और अलीगढ़ कमिश्नर की टीम बनायी गयी है। हादसे को अपनी आंखों से देखनेवाली युवती ने बताया कि सत्संग में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। सत्संग समाप्त हुआ, उसके बाद लोग वहां से जाने लगे। इसी दौरान निकलने की जल्दी में भगदड़ मच गयी। लोग एक-दूसरे को देख ही नहीं रहे थे। महिलाएं और बच्चे गिरते चले गये। भीड़ उनके ऊपर से दौड़ रही थी। कोई बचानेवाला नहीं था। चारों ओर चीख-पुकार मची हुई थी।

लाशों को देख कर सिपाही को आया हार्टअटैक

एटा में मेडिकल कॉलेज में लाशों का ढेर देख कर ड्यूटी पर तैनात सिपाही को हार्ट अटैक आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गयी। वह क्यीआरटी अवागढ़ में तैनात था। उसे मेडिकल कॉलेज आपात ड्यूटी पर बुलाया गया। इतनी लाशें देख कर वह बर्दाश्त नहीं कर सका। सिपाही मूल रूप से सिद्धार्थनगर का रहनेवाला था।

IMG 20240702 WA0008 1

झारखंड के मुख्यमंत्री ने हाथरस घटना पर दुख जताया

झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में कई लोगों की असामयिक मृत्यु एवं घायल होने का दु:खद समाचार मिला है। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘मेरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करता हूं।’

Share this:

Latest Updates