Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पांच महीने बाद एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे हेमन्त सोरेन

पांच महीने बाद एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे हेमन्त सोरेन

Ranchi news : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन पांच महीने बाद एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। मुख्यमंत्री आवास में बुधवार को मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, सत्ता पक्ष के विधायकों और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर की उपस्थिति में हुई बैठक में हेमन्त सोरेन को गठबंधन का नेता चुना गया। साथ ही, यह भी तय हुआ कि राजभवन जाकर इसकी सूचना आज ही दी जायेगी। हालांकि, राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण अभी राज्य से बाहर पुडुचेरी में हैं, लेकिन वह देर शाम रांची आ जायेंगे।

ये भी पढ़े:जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम, 40 सीसीटीवी और पांच वॉच टावर लगेंगे

पांच महीने के भीतर दूसरी बार नेतृत्व में बदलाव

हेमन्त सोरेन ने 31 जनवरी को जमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इस केस में उन्हें ईडी की पड़ताल के बाद जेल जाना पड़ा था। इससे बाद 02 फरवरी को झामुमो के वरिष्ठ नेता और मंत्री चम्पाई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हाल ही में हाई कोर्ट ने हेमन्त को जमानत दे दी है। तब से माना जाने लगा कि वह फिर से सत्ता की बागडोर सम्भालेंगे।

Share this:

Latest Updates