Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर रूस और आस्ट्रिया जायेंगे, पुतिन के साथ करेंगे शिखरवार्ता

प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर रूस और आस्ट्रिया जायेंगे, पुतिन के साथ करेंगे शिखरवार्ता

New Delhi news : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 08 से 10 जुलाई को रूस और आस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 08-09 जुलाई 2024 को मास्को में होंगे। यहां पर 22वीं भारत-रूस वार्षिक शिखरवार्ता आयोजित है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार शिखर सम्मेलन में दोनों नेता देशों के बीच बहुमुखी सम्बन्धों की सम्पूर्ण शृंखला की समीक्षा करेंगे और आपसी हित के समसामयिक क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी 09 से 10 जुलाई के दौरान आस्ट्रिया की यात्रा करेंगे। यह 41 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली आस्ट्रिया यात्रा होगी। वह आस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन से मुलाकात करेंगे और आस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री और चांसलर भारत और आस्ट्रिया के व्यापारिक नेताओं को भी सम्बोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मॉस्को के साथ-साथ वियना में भी भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे।

Share this:

Latest Updates