Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लक्ष्मीकांत वाजपेयी फिर बनाए गए भाजपा के झारखंड प्रभारी

लक्ष्मीकांत वाजपेयी फिर बनाए गए भाजपा के झारखंड प्रभारी

Ranchi news : झारखंड में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। भाजपा इसके लिए रणनीति बनाने में जुट गयी है। इस बीच शुक्रवार को भाजपा ने उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी को एक बार फिर से झारखंड का प्रभारी बनाया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड समेत विभिन्न प्रदेशों में प्रदेश प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।

लगातार झारखंड का दौरा भी कर रहे शिवराज

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। लक्ष्मीकांत वाजपेयी को 2022 में भी झारखंड भाजपा का प्रभारी बनाया गया था। लक्ष्मीकांत वाजपेयी को झारखंड प्रभारी नियुक्त करने से पहले भाजपा ने केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड विधानसभा चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया, जबकि असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा को सह प्रभारी नियुक्त किया है। ये दोनों नेता लगातार झारखंड का दौरा भी कर रहे हैं।

लक्ष्मीकांत वाजपेयी का राजनीतिक सफर

20 जुलाई, 1951 को मेरठ में जन्मे लक्ष्मीकांत वाजपेयी को 1977 में भाजपा के युवा मोर्चा के युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया था। वर्ष 1980 से 1987 तक वे मेरठ जिले के महासचिव पद पर रहे। वर्ष 1984 से 1986 तक यूपी में भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष पद पर रहे। वे मेरठ से चार बार विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2012 से 2014 तक वे यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं।

Share this:

Latest Updates