Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पुणे में मिले जीका वायरस के 05 नये मरीज, प्रशासन सतर्क

पुणे में मिले जीका वायरस के 05 नये मरीज, प्रशासन सतर्क

Mumbai news : महाराष्ट्र के पुणे जिले में जीका वायरस के 05 नये मरीज मिलने से प्रशासन सतर्क हो गया है। इन पांचों के रक्त के नमूने प्रयोगशाला में भेजे गये थे। शनिवार शाम को सभी के रक्त नमूनों में जीका वायरस की पुष्टि हुई। इनमें तीन गर्भवती महिलाएं भी हैं। पुणे में इस समय कुल जीका वायरस के 11 मामले सामने आ चुके हैं। इससे पुणे नगर निगम ने नागरिकों को सावधान रहने की अपील की है।

पुणे में मिले सभी संक्रमित मरीजों का इलाज जारी है। जीका वायरस का संक्रमण होने पर मरीजों में शरीर पर लाल चकत्ते, बुखार और मांसपेशियों में दर्द जैसे लक्षण दिखते हैं। पुणे नगर निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश दिघे ने कहा कि जीका वायरस से पीड़ितों का इलाज जारी है और उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। डॉ. वर्षाली माली ने बताया कि जीका वायरस से सबसे ज्यादा खतरा गर्भवती महिलाओं को रहता है। इस वायरस से गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को जोखिम बढ़ जाते हैं। पुणे नगर निगम ने मच्छर निवारक दवाइयों का छिडकाव करना शुरू कर दिया है और नागरिकों से भी साफ-सफाई रखने की अपील की है।

Share this:

Latest Updates