Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शिंदे समूह के विधायक की कार पर पथराव, केस दर्ज

शिंदे समूह के विधायक की कार पर पथराव, केस दर्ज

Mumbai news : छत्रपति संभाजीनगर जिले के महावीर चौक पर स्थित बाबा पेट्रोल पम्प के पास बीती रात शिंदे समूह के विधायक संजय शिरसाट की कार पर अज्ञात लोगों ने पथराव किया। संभाजी नगर पुलिस पथराव करनेवालों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार रविवार को शिंदे गुट के विधायक संजय शिरसाट अपने परिवार के साथ कार से काम के सिलसिले में संभाजी नगर जिले में गये थे। वहां से लौटते समय रविवार देर रात उनकी कार शहर के बाबा पेट्रोल पम्प के पास पहुंची। उसी समय बाबा पेट्रोल पंप के पास कुछ लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इस झगड़े को सुलझाने के लिए विधायक संजय शिरसाट मौके पर गये। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने विधायक की गाड़ी पर पथराव किया और अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गये। इस घटना की जानकारी संभाजीनगर जिले में फैल गई, जिससे घटना के बाद शहर के शिवसैनिक बाबा पेट्रोल पंप पर पहुंच गये। इससे इलाके मेंतनावग्रस्त माहौल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही संभाजी नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर किया और शिवसैनिकों से घर जाने की अपील की। संभाजी नगर पुलिस ने इस घटना के बाद अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पथराव करनेवालों को सरगर्मी से तलाश रही है।

Share this:

Latest Updates