Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BY-ELECTION : उपचुनाव में BJP को लग रहा करारा झटका, बंगाल में TMC, बिहार में RJD और महाराष्ट्र तथा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की शानदार बढ़त

BY-ELECTION : उपचुनाव में BJP को लग रहा करारा झटका, बंगाल में TMC, बिहार में RJD और महाराष्ट्र तथा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की शानदार बढ़त

West Bengal (पश्चिम बंगाल) की आसनसोल लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को करारा झटका लगता दिख रहा है है। बिहार की बोचहां सीट पर प्रतिद्वंदी RJD ने निर्णायक बढ़त बना ली है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में कांग्रेस ने शानदार बढ़त बना ली है है। बंगाल में भी सत्तारूढ़ टीएमसी जीत की तरफ बढ़ रही है।

शुरुआती रुझानों में आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा आगे चल रहे हैं। बालीगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा छोड़कर तृणमूल में गए बाबुल सुप्रियो आगे हैं। 

बोचहां में आरजेडी की भारी बढ़त

बिहार के बोचहां सीट पर हुए उपचुनाव में आरजेडी ने निर्णायक बढ़त बना ली है। नौ राउंड की गिनती खत्म हो चुकी है। आरजेडी 11620 मतों से आगे चल रही है। आरजे के अमर पासवान को 26623, बीजेपी के बेबी कुमारी को 15003 और वीआईपी उम्मीदावर को 13512 मत मिले हैं।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को लाभ

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। कांग्रेस प्रत्याशी की लीड 5 हजार वोटों से अधिक की हो गई है। आपको बता दें कि यहां हुए उपचुनाव में करीब 78 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। कांग्रेस ने चुनावी अभियान के दौरान खैरागढ़ को नया जिला बनाने का वादा किया था। पिछले साल नवंबर में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के कारण उपचुनाव कराना पड़ा है।

महाराष्ट्र में भी कांग्रेस को बढ़त

पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में मतों की गिनती जारी है। यहां 15 उम्मीदवार मैदान में थे। मुख्य लड़ाई राज्य में महा विकास अघाड़ी सरकार के घटक कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के बीच देखने को मिल रही है। कांग्रेस यहां फिलहाल आगे चल रही है। कांग्रेस ने दिवंगत विधायक की पत्नी जयश्री जाधव को मैदान में उतारा है। भाजपा ने सत्यजीत कदम को मैदान में उतारा है।

Share this:

Latest Updates