Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अमेठी में हुआ भीषण सड़क हादसा, 05 लोगों की मौत

अमेठी में हुआ भीषण सड़क हादसा, 05 लोगों की मौत

Amethi news : नयी दिल्ली से सिवान जा रही बस सोमवार की रात्रि 02 बजे के करीब जैसे ही अमेठी जिले के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर 68.8 किलोमीटर पर पहुंची थी कि किसी अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया। इस हादसे में 04 यात्रियों की मौके पर मौत हो गयी, जबकि करीब 12 यात्री घायल हो गये। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान गम्भीर रूप से घायल एक यात्री की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची बाजार शुकुल थाने की पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस की मदद से सभी घायल यात्रियों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया। वहां पर डॉक्टर ने गम्भीर रूप से घायल तीन यात्रियों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

गौरीगंज स्थित जिला अस्पताल के मेडिकल आफिसर पीतांबर कनौजिया ने बताया कि एक गम्भीर रूप से घायल यात्री की भी मौत हो गयी, जिसकी मौत जिला अस्पताल में हुई, वह बिहार का रहनेवाला है। अभी तक मृतकों के नाम-पते की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

घटना की जानकारी होते ही तत्काल पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र कुमार सहित पूरी फोर्स घटनास्थल और जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल-चाल जाना।

पुलिस क्षेत्राधिकाररी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली से सिवान जा रही प्राइवेट बस रात्रि में करीब 2 बजे बाजार स्कूल थाने के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 68.8 किलोमीटर पर किसी अज्ञात वाहन से टकरा गयी। इस पर बैठे हुए करीब 12 लोग घायल हो गये और 04 लोगों की मौके पर मौत हो गयी। पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया, जिसमें से तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। क्रेन मंगवा कर बस को सड़क के किनारे करा दिया गया है। यातायात बहाल हो गया है। शांति व्यवस्था कायम है।

Share this:

Latest Updates