Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मोहन लाल बडौली बनाये गये भाजपा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष

मोहन लाल बडौली बनाये गये भाजपा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष

New Delhi news: हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की बागडोर मोहन लाल बडौली के हाथ में सौंपी है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विधायक मोहन लाल बडौली को भारतीय जनता पार्टी हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

कौन हैं मोहन लाल बडौली

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में मोहन लाल बडौली सोनीपत के राई निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार रहे और जीत हासिल की। इसे कांग्रेस के लिए एक निश्चित सीट माना जाता रहा था। 2020 में बडौली को भाजपा सोनीपत का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा, 2021 में, उन्हें प्रदेश महामंत्री के पद के साथ हरियाणा भाजपा की कोर टीम में शामिल किया गया।

Share this:

Latest Updates