Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सतना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, हत्या की आशंका

सतना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, हत्या की आशंका

महिला और दो बेटों के शव घर में और पति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

Satna news : शहर के नजीराबाद थाना इलाके में बुधवार सुबह चार लोगों के शव मिलने से हड़कम्प मच गया है। यहां एक घर में महिला और उसके दो बेटों के शव बरामद हुए हैं, जबकि उसके पति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला।

परिवार एक दिन पहले ही किराये के मकान में रहने पहुंचा था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद हत्या का आशंका जतायी है। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। पुलिस फिलहाल पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।

राकेश चौधरी सतना में रह कर मजदूरी करता था

पुलिस के अनुसार ग्राम तिघरा निवासी राकेश चौधरी सतना में रह कर मजदूरी करता था। उसने नजीराबाद में हरदौल बाबा मंदिर के पास राजेश उर्फ कैदी प्रजापति के मकान में एक कमरा किराये पर लिया था। परिवार मंगलवार को ही यहां रहने आया था। बुधवार सुबह आवाज नहीं आयी, तो मकान मालकिन देखने पहुंची। यहां राकेश की पत्नी संगीता (28), उसके दो बेटों…निखिल (8) और ऋतिक (6) के शव दिखाई दिये।

सुबह रेलवे ट्रैक पर एक लाश मिली

उधर, जीआरपी को बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक लाश मिली। अज्ञात के नाम पर मामला दर्ज पतासाजी करने के लिए नजदीकी थानों को जानकारी दी गयी। कोतवाली थाने से पुलिस मौके पर पहुंची, तो शव की पहचान राकेश चौधरी के तौर पर हुई। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है। कमरे में मिले तीनों शवों को देख कर प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। टीम हर एंगल पर जांच कर रही है। पति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। शव से सिर और दोनों हाथ गायब हैं।

मुझसे एक दिन के लिए कमरा लिया

इधर, मकान मालकिन चंदा ने कहा कि मैं और संगीता साथ में मजदूरी करते थे। परिवार कहीं और रहता था। किसी कारण से उन्हें वह मकान खाली करना पड़ा। मंगलवार सुबह करीब 06 बजे वे मेरे पास आये। मुझसे एक दिन के लिए कमरा लिया। इसके बाद वे बच्चों को कमरे में छोड़ कर मजदूरी करने चले गये। पति-पत्नी 12 बजे वापस लौटे और खाना खाया। शाम को दोनों छह बजे के करीब घर ढूंढने निकल गये। रात 08 बजे लौटे। बुधवार सुबह जब मुझे कमरे में कोई हलचल सुनाई नहीं दी, तो मैंने खिड़की से झांक कर देखा, तो अन्दर बच्चों और संगीता के शव पड़े हुए दिखाई दिये। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी।

Share this:

Latest Updates