Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड में पांच चरणों में नहीं होगा चुनाव, वोटर लिस्ट होगा अपडेट : के रवि कुमार

झारखंड में पांच चरणों में नहीं होगा चुनाव, वोटर लिस्ट होगा अपडेट : के रवि कुमार

Ramghar news : द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में केन्द्रीय चुनाव आयोग के उपचुनाव आयुक्त ने एक बड़ा निर्णय लिया है। गुरुवार को बैठक के दौरान यह बात स्पष्ट हो गयी है कि झारखंड में पांच चरणों में चुनाव नहीं होंगे। यहां कितने चरणों में चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न की जायेगी, इसकी घोषणा जल्द ही होगी। बैठक से बाहर निकल राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने इस बात की जानकारी दी है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अभी विधानसभा चुनाव में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किया जाना है। ऐसे सभी वोटरों को इसमें शामिल करना है, जो 18 वर्ष से ऊपर हो चुके हैं।

बीएलओ घर-घर जाकर लोगों से बात कर रहे

बीएलओ घर-घर जाकर लोगों से बात कर रहे हैं। झारखंड में हर व्यक्ति को वोटर लिस्ट में जोड़ने का काम शुरू किया जायेगा। इसके अलावा लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत कम होने की वजह को भी उजागर किया जा रहा है। किन बिन्दुओं पर कमी रही है, उन्हेें दुरुस्त किया जाना है। किस तरह मतदाताओं को जागरूक कर उन्हें मतदान केन्द्र तक लाना है। इस पर पूरा ध्यान चुनाव आयोग का है। जो मतदाता बूथ तक नहीं पहुंच सकते हैं, चुनाव कर्मी उनके घर तक पहुंचेंगे। इसके अलावा युवा मतदाताओं पर भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। लोकतंत्र में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी हो, इसे लेकर अभी से ही योजना तैयार की जा रही है।

Share this:

Latest Updates