Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मोतिहारी में असामाजिक तत्वों में आटा चक्की मिल में लगाई आग, एक गिरफ्तार

मोतिहारी में असामाजिक तत्वों में आटा चक्की मिल में लगाई आग, एक गिरफ्तार

Chiraiya, motihari news: थाना क्षेत्र के दिपही गांव में असामाजिक तत्वों ने एक आटा चक्की मिल में आग लगा दी। भागने के क्रम में मिल मालिक ने ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ कर एक युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया व्यक्ति उक्त गांव निवासी मो.हारून का पुत्र मो.आबिद है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले को लेकर आटा चक्की मिल मालिक मो.इस्लाम ने थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। कहा गया है कि घटना के समय वह अपने मिल में सोए हुए थे। इस बीच करीब साढ़े बारह बजे रात मो.आबिद और तीन अन्य व्यक्ति उसके मिल में बातें कर रहा था। वह कुछ समझ पाता इसके पूर्व ही उन लोगों ने मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा दिया। वे लोग उन्हें जला कर हत्या करने के उद्देश्य घटना को अंजाम दिया है। लेकिन नींद खुल जाने से उनकी जान बच गई है। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष वसीम फिरोज ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share this:

Latest Updates