Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अग्निपथ योजना के विरोध पर ध्यान दे रही केंद्र सरकार, CISF, BSF में 10% आरक्षण

अग्निपथ योजना के विरोध पर ध्यान दे रही केंद्र सरकार, CISF, BSF में 10% आरक्षण

New Delhi news : लोकसभा चुनाव होने के पहले से सरकार बनने के बाद तक केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध जारी है। इस बीच इस पर ध्यान देते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। फैसले के मुताबिक, पूर्व अग्निवीरों को CISF, BSF में 10% आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा, इन्हें फिजिकल में भी छूट मिलेगी। BSF डीजी नितिन अग्रवाल और CISF डीजी मीना सिंह ने यह जानकारी दी। 

18 जून 2022 को नोटिफिकेशन जारी हुआ था

बता दें कि 18 जून 2022 को गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी करके CAPF और असम राइफल्स में भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण का फैसला लिया था। CAPF के अंतर्गत BSF, CRPF, ITBP, SSB और CISF आती हैं। CISF डीजी नीना सिंह ने कहा, ‘भविष्य में कॉन्स्टेबलों की सभी भर्तियों में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% नौकरियां आरक्षित की जाएंगी। फिजिकल टेस्ट नहीं देना होगा। उम्र में छूट दी जाएगी। पहले बैच को आयु में छूट 5 साल के लिए होगी।लेकिन अगले बैच से ये छूट केवल 3 साल की होगी।

2022 में लांच हुई थी योजना

सरकार ने 2022 में अग्निपथ स्कीम लॉन्च की थी। इसके तहत आर्मी, नेवी और एयर फोर्स में चार साल के लिए नौजवानों को कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती किया जाता है। 4 साल में छह महीने की ट्रेनिंग भी शामिल है। चार साल बाद जवानों को उनकी कार्यक्षमता के आधार पर रेटिंग दी जाएगी। इसी मेरिट के आधार पर 25% अग्निवीरों को परमानेंट सर्विस में लिया जाएगा। बाकी लोग वापस सिविल दुनिया में आ जाएंगे। इस स्कीम में ऑफिसर रैंक के नीचे के सैनिकों की भर्ती होती है। अग्निवीर बनने के लिए 17.5 साल से 21 साल का होना जरूरी है। कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। 10वीं पास भर्ती होने वाले अग्निवीरों को 4 साल की सेवा पूरी करने के बाद 12वीं के समकक्ष सर्टिफिकेट मिलेगा।

Share this:

Latest Updates