Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कहां जा रहे हम! छठी-7वीं के छात्रों ने लूट ली तीसरी कक्षा की मासूम की इज्जत, फिर..

कहां जा रहे हम! छठी-7वीं के छात्रों ने लूट ली तीसरी कक्षा की मासूम की इज्जत, फिर..

Andhra Pradesh news : हम बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जो भयंकर घटनाएं समाज में घट रही हैं, हमें सोचने पर मजबूर कर रही हैं। आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले में तीसरी क्लास की छात्रा से से गैंगरेप और मर्डर का मामला सामने आया है। ऐसा कांड उसी स्कूल के छठी-सातवीं क्लास के बच्चों ने मिलकर किया। पुलिस ने बच्ची के स्कूल के तीन नाबालिग छात्रों को आरोपी बनाया गया है। छात्रों ने गैंगरेप के बाद बच्ची की हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए शव को नहर में फेंक दिया। शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। बच्ची की उम्र 8 साल थी। वआरोपी दो लड़कों की उम्र 12 साल है। दोनों छठी क्लास में पढ़ते हैं। तीसरे आरोपी की उम्र 13 साल है, वह सातवीं क्लास का छात्र है।

खेलने के बहाने बच्ची को ले गए

पुलिस के अनुसार घटना 7 जुलाई शाम की  है। घटना के वक्त बच्ची पगडियाला स्थित एक पार्क में खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी छात्र उसे खेलने के बहाने सुनसान जगह ले गए और वारदात को अंजाम दिया। बच्ची घटना के बारे में अपने माता-पिता को न बता दे, इस डर से आरोपी बच्चों ने उसकी हत्या कर दी और शव को पास की नहर में फेंककर मौके से भाग निकले।

जब तक बॉडी नहीं मिलती, सर्चिंग जारी रहेगी

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को साज-सज्जा का सामान भी मिला है। ऐसा सामान आमतौर पर पूजा-पाठ या कुछ रीति-रिवाजों में इस्तेमाल होता है। अब पुलिस काले जादू के एंगल से भी जांच कर रही है। वहीं, नांदयाल की सांसद डॉ. बाईरेड्डी शबरी भी मौके पर पहुंचीं और पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। स्थानीय विधायक जी जयसूर्या भी मौजूद रहे। एसपी रघुवीर रेड्डी ने कहा कि जब तक बच्ची की बॉडी नहीं मिल जाती, सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।

Share this:

Latest Updates