Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मोतिहारी में जमीन विवाद में बहनोई ने निकाला हथियार, गिरफ्तार

मोतिहारी में जमीन विवाद में बहनोई ने निकाला हथियार, गिरफ्तार

– साली के निर्माणाधीन घर में डाल रहा था अड़ंगा

– उत्तरी मंसिगा के बक्सा टोला की है घटना

– सास ने थाना में की लिखित शिकायत

Sugauli news :  जमीन विवाद में एक युवक को पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। घटना उत्तरी मंसिगा के बक्सा टोला की है। जहां आरोपी बहनोई ने अपने सहयोगियों के साथ हथियार के बल अपनी साली के निर्मित हो रहे घर का कार्य रोकने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने घटनास्थल से नगर पंचायत के बंगरा निवासी भोला मियां को पकड़ लिया। उसके पास से एक हथियार भी बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक, बक्सा टोला हाता निवासी सविला खातुन ने पुलिस को आवेदन देते हुए बताया है कि मेरी दो बेटी है। गुलशन खातुन व रौशन खातुन। गुलशन खातुन मेरी देखभाल करती आ रही है। इसको देखते हुए मैंने अपना करीब दस धुर जमीन गुलशन खातुन को 2023 में ही रजिस्ट्री कर दिया था।जिस पर मेरी बेटी घर बना रही थी। इस क्रम में मेरी दूसरी बेटी का शौहर बंगरा निवासी भोला मियां अपने सहयोगी जमीर हसन उर्फ भुट्टा हथियार के साथ व करीब सात आठ अन्य लोग जिसमें पांच लोग मेरे ही पट्टीदार लाठी भाला के साथ व अन्य बाहर के जिनको पहचानती नहीं हूं। वह सभी निर्माण हो रहे घर पर पहुंच कर हंगामा करने लगे। साथ हथियार दिखाते शोर शराबा व गाली गलौज की और काम बंद करने को कहा। शोर शराबा सुनकर जब ग्रामीण घटनास्थल पर दौड़े तो सभी वहां से भागने लगे। भोला मियां व जमीर मियां भुट्टा ने अपना हथियार हाथ से फेंक दिया। जमीर मियां भुट्टा का हथियार पानी में चला गया। जब कि भोला मियां का हथियार जमीन पर रह गया। ग्रामीणों ने भोला मियां को पकड़ लिया व हथियार भी बरामद कर लिया। साथ पुलिस को सूचना दी। घटना कि जानकारी पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो हथियार के साथ आरोपी को पकड़ लिया। एसआई सह प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बक्सा हाता के ग्रामीणों ने भोला मियां को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। मामले में लिखित आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this:

Latest Updates