Chiraiya news : महादेव साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चिरैयाकोठी परिसर स्थित वर्षों पुराने व जर्जर हो चुके सभा भवन को जेसीबी मशीन की सहायता से जमींदोज कर दिया गया। प्रधानाध्यापक मो. कमरूल होदा ने बताया कि डीएम सौरभ जोरवाल एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार के आदेश के आलोक में विद्यालय के जर्जर सभा भवन को गिरा दिया गया है। वहीं इससे पूर्व विद्यालय प्रबंध समिति एवं त्रिसदस्यीय समिति की बैठक की गई। जिसमें वर्षों पुराने उक्त भवन को तोड़ने की अनुशंसा सदस्यों द्वारा की गई। भवन गिराए जाने से पूर्व शिक्षा विभाग के कनीय अभियंता द्वारा भवन की सामग्री का मूल्यांकन किया गया। मो. होदा ने बताया कि जल्द ही भवन की अनुपयोगी सामग्री की नीलामी के लिए निविदा आमंत्रित की जाएगी। मौके पर सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं सहित लिपिक विनोद कुमार आदि मौजूद थे।
मोतिहारी में विद्यालय की जर्जर सभा भवन को किया गया जमींदोज

Share this:


