Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सोनिया गांधी से मिले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सोनिया गांधी से मिले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

New Delhi news  : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शनिवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से 10 जनपथ में मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘मैं जेल से बाहर आने के बाद सोनिया गांधी से नहीं मिला था, इसीलिए मैं उनसे मिलने आया था।’ इस दौरान झारखंड विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री सीएम हेमन्त सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछले दिनों न्यायपालिका का बहुत मजाक उड़ाया गया। उन्हें खेद है कि अभी तक दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल से बाहर नहीं आये। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल को जल्द ही शेष मामलों में जमानत मिल जायेगी।

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय बहुत सहिष्णु और सहयोगी होते हैं। वे तब तक बहुत सहन करते हैं, जब तक वे कर सकते हैं। जब उनसे सहन नहीं होता है, तब फैसला भी सुनाते हैं। कई मौकों पर देश की जनता इसे साबित कर चुकी है।

Share this:

Latest Updates