Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नारनौल में निजी स्काई डाइविंग सुविधा की शुरूआत, पर्यटन मंत्री शेखावत ने की स्काई डाइविंग

नारनौल में निजी स्काई डाइविंग सुविधा की शुरूआत, पर्यटन मंत्री शेखावत ने की स्काई डाइविंग

New Delhi news : केन्द्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने हरियाणा की नारनौल हवाई पट्टी पर निजी स्काई डाइविंग सुविधा की शुरुआत करते हुए खुद भी इसका हिस्सा बने। उन्होंने नारनौल हवाई पट्टी पर शनिवार सुबह स्काई डाइविंग के प्रथम एयरक्राफ्ट वीटी-एसबीएस को हरी झंडी दिखायी। गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में स्काई डाइविंग एक रोमांचपूर्ण खेल है। आनेवाले समय में इस रोमांच खेल में काफी सुविधाओें को देखते हुए कई सुविधाएं सुनिश्चित की जायेंगी।

आज का दिन भारत के लिए महत्वपूर्ण 

इस मौके पर मीडिया से बातचीत में केन्द्रीय पर्यटन मंत्री शेखावत ने कहा कि आज का दिन भारत के लिए महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि नारनौल में पहली निजी स्काई डाइविंग सुविधा खुल गयी है। यह दुनिया के लिए भी महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि आज विश्व स्काई डाइविंग दिवस है। भारत में अब विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस स्काई डाइंविंग की शुरुआत हो चुकी है। इस क्षेत्र में भी भारत अब विश्वभर के पर्यटकों का स्वागत करने के लिए तैयार है। केन्द्रीय पर्यटन मंत्री ने पहली बार आयोजित हुई वर्ल्ड स्काई डाइविंग डे पर खुद स्काई डाइविंग की। 

Share this:

Latest Updates