Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

UP : प्रयागराज में एक रात में उजड़ गया पूरा परिवार, पत्नी और तीन बेटियों को मौत के घाट उतार कर खुद चढ़ा गया…

UP : प्रयागराज में एक रात में उजड़ गया पूरा परिवार, पत्नी और तीन बेटियों को मौत के घाट उतार कर खुद चढ़ा गया…

Uttar Pradesh उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में में 15 February की देर रात एक ही परिवार के 5 लोगों की डेड बॉडी घर में मिली थी। घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के खागलपुर गांव की है। पत्नी और 3 बेटियों को धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा गया है। पति का शव आंगन के जाल से फांसी पर लटका मिला। पति के शरीर पर हथियार के जख्म तो नहीं हैं, लेकिन हाथ और बनियान पर खून के छीटें मिले हैं। दरवाजे पर खून से सना चापड़ मिला है। शुरुआत में 5 लोगों की हत्या की थ्योरी पर छानबीन शुरू हुई। शाम तक आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि पति ने आत्महत्या की थी।

सब की हत्या कर खुद लटक गया फांसी पर

मृतकों की शिनाख्त पति राहुल तिवारी (42), पत्नी प्रीति (38) और तीन बेटियां- माही, पीहू और पोहू के रूप में हुई है। पुलिस को परिस्थितियां देखकर पहले ही शक था कि राहुल ने पहले पत्नी और 3 बेटियों की हत्या की। इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुलिस की थ्योरी सही साबित हो रही है। मृतक राहुल की बहन का आरोप है कि उसका ससुराल वालों से काफी विवाद चल रहा है। ससुराल वालों ने ही हत्या को अंजाम दिया है।

दो पन्ने का मिला सुसाइड नोट

SSP अजय कुमार ने कहा कि घर से दो पन्ने का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए उन्हें घटना का कारण बताया है। साथ ही ससुराल पक्ष से मकान और खेत का विवाद भी बताया है। ससुराल पक्ष और उनसे संबंधित लोगों के नाम भी लिखे हैं। इस पूरे प्रकरण में मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर चार लोगों को नामजद किया गया है।

Share this:

Latest Updates