Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने की मुलाकात

Ranchi news : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री से हेमन्त सोरेन की यह पहली मुलाकात है। हेमन्त सोरेन ने अपने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर ट्वीट कर प्रधानमंत्री के साथ फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा…’प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात हुई।’ हेमन्त सोरेन फिलहाल दिल्ली दौरे पर हैं।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन इससे पहले रविवार को बनारस में थे। यहां काशी विश्वनाथ मंदिर में उन्होंने पत्नी कल्पना संग पूजा-अर्चना की थी। इससे पूर्व हेमन्त सोरेन ने शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद हेमन्त सोरेन ने कहा था, ‘जेल से बाहर आने के बाद मेरी सोनिया गांधी से मुलाकात नहीं हुई थी। इसलिए मैं उनसे मिलने आया था।’

राष्ट्रपति से भी मिले मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ सोमवार को नयी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद राष्ट्रपति से हेमन्त सोरेन की यह पहली मुलाकात है। हेमन्त सोरेन ने अपने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर ट्वीट कर राष्ट्रपति के साथ फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा…’राष्ट्रपति से शिष्टाचार मुलाकात हुई।’

Share this:

Latest Updates