Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रांची के तमाड़ में करंट लगने से बस पर सवार तीन बारातियों की मौत, पांच की हालत गम्भीर

रांची के तमाड़ में करंट लगने से बस पर सवार तीन बारातियों की मौत, पांच की हालत गम्भीर

Ranchi  news : राज्य की राजधानी रांची में रविवार रात बारातियों से खचाखच भरी एक बस बिजली तार के सम्पर्क में आ गयी। इससे पूरी बस में करंट दौड़ गया। हादसे में बस की छत पर बैठे तीन लोगों की मौके पर मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य गम्भीर रूप से झुलस गये। गम्भीर रूप से झुलसे बारातियों को रांची के राजेन्द्र इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) रेफर किया गया है।

बताया गया है कि यह बस सरायकेला जिले के कुचई थाना क्षेत्र के बारूहातु गांव से राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के चोगागुटू जा रही थी। गांव में प्रवेश करने से पहले ही बस विद्युत तार के सम्पर्क में आ गयी। मृतकों की पहचान दिनेश सिंह मुंडा (36), मुंडा (25) और जितेन सिंह मुंडा (12) के रूप में हुई है। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बड़े-बुजुर्गों ने बैठ कर बात की और तय किया कि शादी नहीं रुकनी चाहिए। इसके बाद किसी तरह से शादी सम्पन्न करायी गयी।

लोगों ने बताया कि बस में 80 से 90 बाराती सवार थे। अंदर बस फुल थी। बस की छत पर भी काफी संख्या में लोग बैठे थे। करंट लगने के बाद बस पर सवार लोगों में चीख-पुकार मच गयी। तत्काल बस को रोक कर उस पर सवार लोगों को सुरक्षित उतारा गया। घायल हुए पांच लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में लंबार मुंडा, शंकर मुंडा, सुभाष मुंडा, उपेन मुंडा और चरण मुंडा हैं। बारातियों ने बताया कि इस दुर्घटना की खबर लड़की वालों को हुई, तो वे भी गमगीन हो गये।

Share this:

Latest Updates