Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बिहार के पटना में स्कॉर्पियो-हाईबा के बीच टक्कर में 06 लोगों की मौत

बिहार के पटना में स्कॉर्पियो-हाईबा के बीच टक्कर में 06 लोगों की मौत

Nawada news : बिहार के पटना जिले के बाढ़ मुंडन कराने स्कार्पियो से जा रहे नवादा जिले के हमीदपुर बारा निवासी की हाइवा से टक्कर में मरनेवालों की संख्या 06 हो गयी है। नवादा के नरहट से मंगलवार को सुबह 3:00 बजे अल-सुबह रामचंद्र यादव अपने परिवार के साथ अपने परिवार के साथ स्कारपियो गाड़ी से बाढ़ उमानाथ मंदिर में मुंडन करवाने परिवार के साथ निकले थे।

बाढ़ बख्तियारपुर में ड्राइवर को आ गई झपकी

सब लोग हसी खुशी से जा रहे थे कि बाढ़ बख्तियारपुर फोरलेन समीप स्कारपियो ड्राइवर, जो 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गाड़ी चला रहा था। अचानक स्कारपियो ड्राइवर को नींद लग गयी। गाड़ी संतुलन खोकर खड़ी हाईवा से टकरा गयी, जिससे स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गये।

आॅन स्पॉट 05 लोगों की मौत हो गयी। एक की मौत इलाज के दौरान हो गयी है। एक घायल ने परिजनों को बताया कि स्कॉर्पियो ड्राइवर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गाड़ी चला रहा था। स्कॉर्पियो में 11 लोग सवार थे। घटना का कारण ड्राइवर को नींद लगना बताया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर सबको पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम का माहौल है। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।

Share this:

Latest Updates