Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड को हमें मुस्लिमों का जमाई टोला नहीं बनाना है: हिमंत विस्वा सरमा

झारखंड को हमें मुस्लिमों का जमाई टोला नहीं बनाना है: हिमंत विस्वा सरमा

Jharkhand news : असम के मुख्यमंत्री और विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के झारखंड सह प्रभारी हिमंत विस्वा सरमा ने कहा कि देश में ऐसा कानून बनना चाहिए, जिससे घुसपैठिये आदिवासियों की बेटियों से शादी न कर सकें। बांग्लादेशी घुसपैठिये आदिवासियों की बेटियों से शादी कर उनकी जमीन हड़प रहे हैं। हमें इसे मुस्लिमों का जमाई टोला नहीं बनाना है। वह मंगलवार को तोरपा में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मान सह विजय संकल्प सभा को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।

राज्य सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया

राज्य की हेमन्त सरकार पर तीखा हमला करते हुए हिमंत विस्व सरमा ने कहा कि अपने पांच साल के कार्यकाल में राज्य सरकार अपना एक भी वादा पूरा नहीं कर सकी। उन्होंन कहा कि हेमन्त ने विधानसभा चुनाव के समय जो वादा किया, सब भूल गये। हेमन्त सोरेन ने कहा था कि पांच लाख युवाओं को नौकरी देंगे, लेकिन एक लाख को भी नौकरी नहीं मिली। उन्होंने कहा, ‘मेरा चैलेंज है कि आप फिर सीएम बन गये हैं, अब दो महीने का समय है, आप अभी भी जो दे सकते हैं, झारखंड की जनता को दे दीजिये।’ हिमंत विश्व सरमा ने कहा कि झारखंड का गणित उल्टा है। लोकसभा चुनाव में हमने 14 में नौ सीटों पर जीत हासिल की और कांग्रेस-झामुमो को 05 सीटें मिलीं, फिर भी वे जीत गये और भाजपा हार गयी। लगता है झारखंड में 09 से बड़ा 05 होता है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने चमत्कार दिखा दिया

असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में झारखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चमत्कार दिखा दिया है। 09 सीटें दिला कर मोदी को पीएम बनाया। देश में माहौल ऐसा है कि 240 सीटें भाजपा को मिलीं और कांग्रेस को मात्र 99 सीटों पर जीत मिली, लेकिन कांग्रेस ऐसे खुशी मना रही है जैसे 100 सीटों में कांग्रेस ने 99 सीटें जीत ली हो।  सरमा ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू के बाद नरेन्द्र मोदी ही लगाार तीसरी बार पीएम बने हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश बरकरार रहना चाहिए। कांग्रेस और झामुमो को झारखंड से विदा करना है और भाजपा के नेतृत्व में नया झारखंड बनाना है। 

कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी 

कार्यक्रम को विधायक कोचे मुंडा और राज्यसभा सदस्य आदित्य कुमार साहू ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन दीपक तिग्गा ने किया। इस मौके पर संतोष जायसवाल, बिनोद भगत, शशांक राय, सत्यनारायण सिंह, केएस बेहरा, रेड़ा मुंडा, दुलार मुंडा, कामेश्वर सिंह, रामध्यान सिंह, ओमीन सिंह, निखिल कंडुलना, गंदौरी गुड़िया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates