Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गिरिडीह पुलिस ने 25 लाख की इनामी नक्सली जया को भेजा जेल

गिरिडीह पुलिस ने 25 लाख की इनामी नक्सली जया को भेजा जेल

Giridih news : एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग दा उर्फ विवेक की गिरफ्तार पत्नी जया को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। तीन दिनों पूर्व आईबी ने जया को उस वक्त गिरफ्तार किया था, जब वह धनबाद के हॉस्पिटल में नाम बदल कर इलाज के लिए भर्ती थी। आईबी ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद गिरिडीह की मधुबन पुलिस जया को धनबाद से कस्डडी में मधुबन थाने ले आयी। लम्बी पूछताछ के बाद उसे मंगलवार को जेल भेजा गया। जानकारी के अनुसार जया पर झारखंड में 25 लाख का इनाम घोषित था।

जया पर 17 सीएलए एक्ट का केस दर्ज है

मधुबन थाना पुलिस ने जया को थाना कांड संख्या 1/19 में गिरफ्तार किया। जया पर 17 सीएलए एक्ट का केस दर्ज है। इसके अलावा मधुबन और पीरटांड सहित कई अन्य थानों में नक्सली घटनाओं के केस दर्ज किये जाने की बात कही जा रही है। बताया गया कि मधुबन पुलिस पहले भी जया को इसी 17 सीएलए एक्ट में जेल भेज चुकी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में जया ने पति प्रयाग दा उर्फ विवेक दा से जुड़ी कई अहम जानकारियां दी हैं।

Share this:

Latest Updates