Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

विहिप के षष्टिपूर्ति वर्ष में सेवा कार्यों के विस्तार का संकल्प लें कार्यकर्ता : मिलिंद परांडे

विहिप के षष्टिपूर्ति वर्ष में सेवा कार्यों के विस्तार का संकल्प लें कार्यकर्ता : मिलिंद परांडे

Ranchi news : विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना की षष्टिपूर्ति यानी 60 वर्ष की पूर्णता पर संगठन को उस स्वरूप में पहुंचना है, जिसका लक्ष्य कार्यकर्ताओं ने रखा है। इन 60 वर्षों में विश्व के 33 देशों में विश्व हिन्दू परिषद ने संगठन को खड़ा किया है। समाज के हर वर्ग को जोड़ते हुए कार्य करना हमारा लक्ष्य है। क्योंकि, सम्पूर्ण हिन्दू समाज का यह संगठन बने, इस भाव को जागृत कर इसे अपने जीवन में उतारना उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में सेवा कार्यों के विस्तार का संकल्प लेकर कार्यकर्ता हिन्दू समाज को जोड़ने का कार्य करें।

परांडे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय बैठक में भाग लेने के बाद मुंबई लौटने के क्रम में रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित ग्रीन एकर्स में विहिप के रांची विभाग अंतर्गत प्रांत और जिला के पदाधिकारियों को बुधवार को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना दिवस पर हिन्दू समाज के हर वर्ग को जोड़ते हुए देश के 9000 प्रखंडों में प्रखंडश: भव्य कार्यक्रम करने की योजना है। झारखंड में भी सभी जिलों के सभी प्रखंड में विश्व हिन्दू परिषद स्थापना दिवस पर बड़े कार्यक्रम करने की तैयारी में परिषद के कार्यकर्ता योजनापूर्वक लगें।

बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, सुनील गुप्ता, रेखा जैन, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो, प्रांत धमार्चार्य सम्पर्क प्रमुख युगल किशोर प्रसाद, प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख कृष्ण कुमार झा, प्रांत मातृशक्ति प्रमुख दीपारानी कुंज, प्रांत विशेष सम्पर्क सह प्रमुख प्रिंस अजमानी और प्रांत अर्चक पुरोहित सहप्रमुख मनोज पांडे सहित अन्य उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates