Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मोतिहारी में मुहर्रम जुलूस में दो गुटों में झड़प, चली गोली, आधा दर्जन लोग घायल

मोतिहारी में मुहर्रम जुलूस में दो गुटों में झड़प, चली गोली, आधा दर्जन लोग घायल

– मनसिंघा पंचायत के नकरदेई की है घटना

– पुरानी रंजिश भी है विवाद की वजह

– घटनास्थल पर पुलिस कर रही कैंप

Sugauli, motihari news: थाना क्षेत्र अंतर्गत मनसिंघा पंचायत के नकरदेई में बुधवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्षों की ओर से गोली भी चलने की सूचना है। इसमें करीब सात लोग जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को इलाज के लिए मोतिहारी भेजा गया है। मुहर्रम पर्व पर निकलने वाली जुलूस विवाद का कारण रहा। मिली जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश में मुहर्रम के अखाड़ा के विवाद को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गया। पहला गुट मुखिया पति नईम खां और दूसरा गुट मंसूर खां का था। दोनों गुट आपस में भिड़ गया। विवाद ऐसा बढ़ा कि कई राउंड गोली भी चली। जुलूस में खेल को लेकर बढ़ा विवाद बंदूक की गोली तक पहुंच गई। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पहुंचे। साथ में पुलिस बल की भी टीम थी। पुलिस के पहुंचते ही उपद्रवी भाग खड़े हुए।

जानबूझकर उकसाने का लगाया आरोप

मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया नईम खान ने बताया कि खोड़ा से मंदिर होकर जुलूस नहीं आने देने को लेकर लोगों की उग्र भीड़ मेरे दरवाजे पर आकर मारपीट करने लगी। जबकि, पुलिस भी वहां मौजूद थी। दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि जुलूस जा रही थी। लेकिन, जानबूझकर उकसाया गया। समाचार लिखे जाने तक बंजरिया, रामगढ़वा, हरसिद्धि सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है।

Share this:

Latest Updates