Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

RUSSIA -UKRAINE WAR : रूस के हमले से यूक्रेन के 2982 नागरिकों और 3000 से ज्यादा सैनिकों की अब तक हो चुकी है मौत

RUSSIA -UKRAINE WAR : रूस के हमले से यूक्रेन के 2982 नागरिकों और 3000 से ज्यादा सैनिकों की अब तक हो चुकी है मौत

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध जैसे-जैसे समय बीत रहा है वैसे- वैसे और भीषण होता जा रहा है। युद्ध को लेकर दोनों देश पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रहे हैं। इस बीच अब तक के युद्ध में यूक्रेन के 2982 नागरिकों और 3000 से ज्यादा सैनिकों की मौत हो चुकी है। रूस- यूक्रेन के बीच युद्ध दिन प्रति दिन और भीषण रूप लेता जा रहा है। दोनों तरफ से आक्रामकता घटने का नाम नहीं ले रही है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन तो और ज्यादा आक्रामक नजर आ रहे हैं। रूस ने अमेरिका को भी यूक्रेन की सैन्य मदद को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। रूस का हमला यूक्रेन में सैनिकों के साथ आम नागरिकों के लिए भी जानलेवा साबित हो रहा है।

संयुक्त राष्ट्र संघ का दावा

इधर, संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से दावा किया गया है कि रूस के हमले में अब तक यूक्रेन के 2982 नागरिकों की मौत हो चुकी है। साथ ही 2651 लोगों के घायल होने की भी सूचना है। वैसे दावा यह भी किया जा रहा है कि मौत के वास्तविक आंकड़े इससे भी अधिक हो सकते हैं। नागरिकों के अलावा यूक्रेन के सैनिकों को भी युद्ध में खूब जान गंवानी पड़ रही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने युद्ध में यूक्रेन के तीन हजार से अधिक सैनिकों की मौत का दावा किया है। जेलेंस्की के अनुसार अब तक के युद्ध में 10 हजार से ज्यादा सैनिक घायल भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि रूस की सेना यूक्रेन के कई शहरों में लगातार बमबारी कर रही है।

Share this:

Latest Updates