Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धनबाद में कोयला चोरों व सीआईएसएफ जवानों में हुई भिड़ंत, दो जवान घायल

धनबाद में कोयला चोरों व सीआईएसएफ जवानों में हुई भिड़ंत, दो जवान घायल

Dhanbad news :  झरिया के घनुडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल के लोदना एरिया 10 का कुजामा कोलियरी क्षेत्र गुरुवार को रणक्षेत्र में बदल गया। कोयला चोरों पर काबू पाने के लिए कई चक्र गोलियां चलानी पड़ी। हुआ यह कि देव प्रभा आउट सोर्सिंग से सैकड़ों की संख्या में कोयला चोर बाइक से बोरे में भर कर कोयला ले जा रहे थे। तभी उधर से गुजर रहे सीआईएसएफ के जवानों ने  चोरों को ललकारा। जवानों को देख कोयला चोर भगाने लगे। तभी एक कोयला चोर को सीआईएसएफ ने पकड़ लिया।पास के बालूगद्दा से सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष पहुंचे  और जवानों को चारों ओर से घेर कर पत्थरों की बारिश करने लगे। सीआईएसएफ की टीम अपने आप को घिरता देख 08 से 10 राउंड फायरिंग की, तब लोग भागे। हालांकि, इस घटना में कई सीआईएसएफ जवानों के घायल होने की सूचना है। इनमें दो जवान गम्भीर रूप से घायल हैं।

ये भी पढे:झारखंड हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस होंगे सुजीत नारायण प्रसाद, अधिसूचना जारी

Share this:

Latest Updates