Ranchi news: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शनिवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे। देवघर में बाबा भोलेनाथ के दरबार में शीश नवा कर उन्होंने आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन संग वैदिक मंत्रोचार और हर-हर महादेव के जयकारे के बीच बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य के सर्वांगीण विकास, अमन-चैन एवं सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर देवघर के उपायुक्त विशाल सागर ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न प्रदान किया।




