Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

विकास के लिए दिल्ली के NCR की तर्ज पर UP में बनेगा SCR, योगी सरकार का बड़ा फैसला

विकास के लिए दिल्ली के NCR की तर्ज पर UP में बनेगा SCR, योगी सरकार का बड़ा फैसला

Lucknow news : कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में कांवड़ मार्ग में दुकानों के मालिकों की पहचान जाहिर करने का मामला राजनीतिक रूप से विवादों के घेरे में चल रहा था। इसी बीच योगी सरकार ने विकास संबंधी एक बड़ा फैसला किया है। ये फैसला एससीआर बनाने को लेकर लिया गया है, जैसे दिल्ली से सटे इलाकों के लिए एनसीआर है, वैसे ही यूपी की राजधानी के नजदीकी इलाकों को विकसित करने के लिए एससीआर लाया जा रहा है। एससीआर का मतलब ‘स्टेट कैपिटल रीजन’ है। इस परियोजना को लेकर राज्य सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

27,860 वर्ग किमी का कवर होगा इलाका

इसके अंतर्गत 27,860 वर्ग किमी का इलाका कवर किया जाएगा। इस राज्य राजधानी विकास प्राधिकरण की सबसे खास बात ये है कि इसका अध्यक्ष प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को बनाया जाएगा। इसको जल्दी से धरातल पर उतारने की राज्य के मुख्य सचिव सहित बड़े अधिकारियों को दी गई है। इसके साथ ही यूपी देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां इस तरह की परियोजना लाई जा रही है। सरकार इस फैसले को अमल में लाने के लिए सक्रिय हो गई है। इस योजना में 6 शहरों को शामिल किया गया है। इनमें लखनऊ समेत उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, रायबरेली और बाराबंकी शामिल हैं।

Share this:

Latest Updates