Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रीवा में दो महिलाओं को जिन्दा गाड़ने का दुस्साहस! सड़क बनाने का विरोध करना पड़ा महंगा 

रीवा में दो महिलाओं को जिन्दा गाड़ने का दुस्साहस! सड़क बनाने का विरोध करना पड़ा महंगा 

MP news : मध्य प्रदेश के रीवा में जमीनी विवाद के चलते दंबगों ने दो महिलाओं को जिंदा गाड़ने जैसा दुस्साहस कर दिया। यह तो भला हो कि समय रहते दोनों महिलाओं को मुरम से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन पीड़ित महिलाओं की हालत बेहद नाजुक बतायी जा रही है। 

जानकारी अनुसार रीवा जिले के हिनौवा गांव में एक निजी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। उनकी जमीन पर सड़क बनायीजाने का विरोध महिलाएं कर रही थीं। इसी दौरान दंबगों ने दोनों महिलाओं के ऊपर सड़क निर्माण में इस्तेमाल में आनेवाली मुरुम डाल दी, जिससे एक महिला गले तक और दूसरी महिला कमर के ऊपर तक मिट्टी में धंस गयींं। बताया जा रहा है कि राजेश सिंह उर्फ छुटकउ अपनी जेसीबी और मुरुम से भरा डम्पर लेकर विवादित स्थल पर सड़क बनाने के लिए पहुंचा था। निजी जमीन पर सड़क बनते देख आशा पांडेय और ममता पांडेय ने विरोध किया। दोनों महिलाओं द्वारा किये जा रहे विरोध से नाराज दूसरे पक्ष के गोकर्ण पांडेय, महेंद्र पांडेय, चंद्रभान पांडेय सहित आधे दर्जन से ज्यादा लोगों ने दोनों महिलाओं के साथ मारपीट कर दी।

दोनों महिलाओं पर डम्पर से मुरुम मिटृटी उड़ेल दिया

इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने दोनों महिलाओं के ऊपर डम्पर से मुरुम उड़ेल दिया। इससे एक महिला गले तक, जबकि दूसरी महिला कमर तक मुरम में धंस गयी। विवाद होने की जानकारी मिलने पर दोनों महिलाओं के परिवार वाले मौके पर पहुंचे और फावड़े की मदद से मुरम में धंसीं दोनों महिलाओं को बाहर निकाला। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। गंगेव पुलिस चौकी ने डम्पर मालिक समेत मारपीट करनेवाले अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लीया है। दोनों ही महिलाओं का इलाज कराया गया है, जिसके बाद उनकी हालत ठीक बतायी गयी है। 

Share this:

Latest Updates