Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मोतिहारी में घर से निकला बच्चा अचानक हुआ गायब, परिजनों ने जताई अनहोनी की आंशका

मोतिहारी में घर से निकला बच्चा अचानक हुआ गायब, परिजनों ने जताई अनहोनी की आंशका

Chiraiya, motihari news:  थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में शनिवार की शाम घर से बाहर निकला बालक अचानक गायब हो गया। है। बच्चे के गायब होने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बालक सत्यम कुमार मुन्ना कुमार का पुत्र और समाजसेवी राम एकबाल राय का पौत्र है। घटना शनिवार की देर शाम की है। बताया जाता है कि  सत्यम कुमार घर से बाहर घूमने निकला था। जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। तब परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। मामले को लेकर गुम हुए बालक के दादा राम एकबाल राय ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाना में एक आवेदन दिया है। इधर, बालक के गायब होने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। किसी अनहोनी की आशंका से परिजन डरे हुए हैं। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष वसीम फिरोज ने बताया कि गुम हुए बालक की खोजबीन की जा रही है।

Share this:

Latest Updates