Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सावन की पहली सोमवारी पर रांची के पहाड़ी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी

सावन की पहली सोमवारी पर रांची के पहाड़ी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी

Ranchi news : राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर सहित सभी शिवालयों में सावन की पहली सोमवारी को लेकर सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। पहाड़ी मंदिर में रविवार देर रात नामकुम की स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर अल-सुबह से ही भक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने लगे।

वहीं, दूसरी ओर चुटिया के सुरेश्वर धाम, कोकर के शिव मंदिर, लालपुर, डोरंडा, बरियातू, हिनू, हरमू , थड़पकना सहित अन्य शिवालयों में भी सोमवार सुबह से ही भीड़ लगी हुई है। सभी भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि मांग रहे हैं। हर हर महादेव, ओम नम: शिवाय, हर हर शम्भु के जयकारे से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। युवाओं की टोली मंदिर में सेल्फी फोटो भी ले रही थी।

पहाड़ी मंदिर में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। पुलिस कतार बद्ध होकर लोगों को जलाभिषेक करा रहा थी। सीसीटीवी कैमरे से पूरे मंदिर परिसर पर निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता भी भक्तों का सहयोग कर रहे हैं। सुखदेव नगर थाना प्रभारी, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय लगातार सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Share this:

Latest Updates