Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मणिपुर में प्रतिबंधित उग्रवादी समूहों के 06 कैडर गिरफ्तार 

मणिपुर में प्रतिबंधित उग्रवादी समूहों के 06 कैडर गिरफ्तार 

Imphal news : मणिपुर पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में विभिन्न प्रतिबंधित उग्रवादी समूह के 06 कैडरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मणिपुर में संयुक्त सुरक्षा बल राज्य भर में उग्रवादियों के विरुद्ध अभियान चला रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता ने आज बताया कि इम्फाल पूर्वी जिले से खोइरोम रंजीत मैतेई उर्फ रौकी (44) को गिरफ्तार किया गया है। वह कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) का सक्रिय सदस्य है। उस पर नये सदस्यों की भर्ती करने, हथियार खरीदने और जबरन वसूली की गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप है।

इम्फाल में प्रतिबंधित केसीपी (ताइबांगनाबा) गुट के तीन सदस्यों को पकड़ा गया

तरह इसी इम्फाल में प्रतिबंधित केसीपी (ताइबांगनाबा) गुट के तीन सदस्यों को पकड़ा गया। इनमें सोइसेनबा ओइनम (22), लौरेम्बम चिंगखेनबा (21) और निंगोमबाम जेरिट सिंह (23) हैं। इन पर इम्फाल क्षेत्र में जबरन वसूली करने का आरोप है। पुलिस ने इनके पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किये हैं। एक अलग अभियान में म्यांमार सीमा के पास मोरेह के पीलर नंबर 80 के पास से कांगलेई यावोल कन्ना लूप (सोरेपा समूह) के दो सक्रिय सदस्यों समुराईलकपम डेनो शर्मा (23) और ताओरेम युहेनबा सिंह (23) को गिरफ्तार किया गया है।

Share this:

Latest Updates