Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

देश की आंतरिक सुरक्षा के हर मोर्चे पर सीआरपीएफ की कार्यशैली और दक्षता काबिले तारीफ : आईजी

देश की आंतरिक सुरक्षा के हर मोर्चे पर सीआरपीएफ की कार्यशैली और दक्षता काबिले तारीफ : आईजी

Ranchi news : केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ग्रुप केन्द्र सेम्बों परिसर में सीआरपीएफ का 86वां स्थापना दिवस और ग्रुप केन्द्र रांची का 13वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान झारखंड सेक्टर के आईजी साकेत कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने ग्रुप केन्द्र रांची के परिसर में स्थित शहीद स्मारक स्थल पर पुष्प चक अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर आईजी ने कहा कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 86 वर्ष के स्वर्णिम इतिहास में इस बल ने अपनी वीरता, कर्मठता, समर्पण, निष्ठा और देश सेवा से भारतवर्ष को अनेक बार गौरवान्वित किया है। वर्ष 1959 के भारत चीन गतिरोध के समय हॉटस्प्रिंग की घटना हो या 1965 में भारत-पाक युद्ध के समय सरदार पोस्ट की वीर गाथा। संसद भवन पर किये गये हमले को नाकाम करने की घटना हो या रामजन्मभूमि पर हमले का प्रतिकार। दंगा नियंत्रण का क्षेत्र हो या आतंकवादनक्सलवाद से लोहा लेने का काम हो; देश के आंतरिक सुरक्षा के हरेक मोर्चे पर इस बल की कार्यशैली और दक्षता काबिले तारीफ है।

बल महत्त्वपूर्ण एवं निर्णायक भूमिका निभा रहा

आईजी ने कहा कि राज्य में भी बल महत्त्वपूर्ण एवं निर्णायक भूमिका निभा रहा है। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की तैनाती के बाद पिछले कुछ वर्षों से झारखंड में नक्सली घटनाओं में काफी कमी आयी है। विगत एक वर्ष में राज्य में कई महत्त्वपूर्ण एवं जोखिम भरे अभियान चलाये गये, जिसमें आठ दुर्दांत नक्सली मार गिराये गये। इसके साथ 59 हथियार, 241 आईईडी, 1519 किलोग्राम विस्फोटक, 9692 डेटोनेटर बरामद करते हुए 38 नक्सलियों के कैम्प्स को उनके मांद में घुस कर ध्वस्त किया गया। इसके साथ 21 माओवादी आत्मसमपर्ण करने के लिए मजबूर हुए तथा 53 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान तीन बहादुर जवानों ने शहादत दी। साथ ही, 09 अधिकारी और जवान गम्भीर रूप से घायल हुए।

वीर अधिकारियों और जवानों से प्रेरणा लें 

आईजी ने कहा कि सभी अधिकारियों और जवानों से यह अपेक्षा करता हूं कि, वे इन वीर अधिकारियों एवं जवानों से प्रेरणा लेते हुए आनेवाले समय में अपने उत्कृष्ट कार्यों से बल के गौरव में वृद्धि करेंगे। उन्होंने अंत में कहा कि समूह केन्द्र, रांची एक नवनिर्मित समूह केन्द्र है और इस परिसर में इसकी स्थापना के बाद लगातार निर्माण की अवस्था से गुजर रहा है। मुझे विश्वास है कि जल्द ही इस कैम्प में पारिवारिक आवास और बुनियादी सुविधाएं पूर्ण रूप से कियाशील हो जायेंगी। यहां के सभी कार्मिक कैम्प परिसर में रहने लगेंगे, तो इसकी सुन्दरता में और चार चांद लग जायेंगे। इसके विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई भी प्रगति पर है और जल्द ही इसे पूर्ण कर लिया जायेगा।

जवानों के बीच वॉलीवाल मैच का आयोजन 

स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रुप केन्द्र रांची के कार्मिकों ने लोक नृत्य, गायन एवं नाट्य कलाओं का प्रदर्शन कर सांस्कृतिक समारोह में अपनी छठा बिखेरी। साथ ही, जवानों के बीच वॉलीवाल मैच और रस्साकशी मैच का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में रैफल ड्रॉ का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार दिया गया।

देश की सुरक्षा में सीआरपीएफ की महत्वपूर्ण भूमिका : राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर बहादुर कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राहुल गांधी ने शनिवार को ‘एक्स’ पर लिखा…’सीआरपीएफ के 86वें स्थापना दिवस पर हम राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित बहादुर कर्मियों का सम्मान करते हैं। वीरता की विरासत के साथ सीआरपीएफ की भारत की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्त्वपूर्ण रही है। उनकी अटूट बहादुरी और प्रतिबद्धता हमें प्रतिदिन प्रेरित करती है।’

Share this:

Latest Updates