Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जमशेदपुर में चला अभाविप का सदस्यता अभियान

जमशेदपुर में चला अभाविप का सदस्यता अभियान

Jamshedpur News:भारतीय विद्यार्थी परिषद वर्कर्स कॉलेज इकाई द्वारा कॉलेज परिसर में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें सैकड़ो विद्यार्थियों ने विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण की। इस सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर सह मंत्री शुभम राज उपस्थित थे।

विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन अभाविप

शुभम राज ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। जो हमेशा महाविद्यालय परिसर में छात्रों के समस्याओं के निष्पादन के लिए छात्र हित में कार्य करता है। यही कारण है कि सदस्यता अभियान में विद्यार्थी बढ़-चढ़कर परिषद की सदस्यता भी ग्रहण करते हैं। विधार्थी परिषद का यह सदस्यता अभियान अभी पूरे अगस्त महीने तक चलेगा। जिसमें अधिक से अधिक विद्यार्थियों को परिषद के साथ जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है । इस सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से जमशेदपुर महानगर सह मंत्री शुभम राज ,सौरव ठाकुर, विशाल सिंह, अमन सिंह, गौतम बेरा और सागर राणा आदि शामिल थे।

Share this:

Latest Updates