Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नेपाल में श्रीलंका जैसी स्थिति, ईंधन बचाने के लिए कर्मचारियों को दे सकता है दो दिन की छुट्टी, विदेशी नागरिकों से मांगा सहयोग

नेपाल में श्रीलंका जैसी स्थिति, ईंधन बचाने के लिए कर्मचारियों को दे सकता है दो दिन की छुट्टी, विदेशी नागरिकों से मांगा सहयोग

अब भारत का एक और पड़ोसी देश नेपाल भी श्रीलंका जैसे आर्थिक संकट के हालातों का सामना कर रहा है। नेपाल के वित्त मंत्री जनार्दन शर्मा ने कहा कि विदेशों में रहने वाले नागरिक विदेशी पैसे के साथ नेपाल की मदद करें। नेपाल सरकार ने विदेशों में रहने वाले नेपालियों से कहा है कि आर्थिक संकट से गुजर रहे अपने देश के बैंकों में वे डॉलर खाते (विदेशी मुद्रा खाते) खुलवाएं और निवेश करें। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण पर्यटन घटने से नेपाल के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आई है। बैंकों में डॉलर खाते खोलने से देश को विदेशी मुद्रा की कमी के संकट से उबरने में मदद मिलेगी।

नेपाल में विदेशी मुद्रा संकट

नेपाल सरकार ईंधन की खपत को कम करने के लिए इस माह सार्वजनिक क्षेत्र के कार्यालयों में दो दिन की छुट्टी घोषित करने पर विचार कर रही है। नेपाल विदेशी मुद्रा संकट और पेट्रोलियम उत्पादों की आसमान छूती कीमतों से जूझ रहा है। कैबिनेट सूत्रों ने बताया कि सेंट्रल बैंक ऑफ नेपाल और नेपाल ऑयल कॉरपोरेशन ने सरकार को दो दिन का सरकारी अवकाश देने की सलाह दी है।

रूस-यूक्रेन युद्ध का भी असर

 युद्ध के परिणामस्वरूप वैश्विक तेल की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है क्योंकि रूसी तेल पर प्रतिबंध लगाया गया है। अन्य प्रमुख तेल उत्पादक ईरान और वेनेजुएला को भी पेट्रोलियम बेचने पर प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है।

Share this:

Latest Updates