Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

विजया गार्डन वूमन क्लब ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव

विजया गार्डन वूमन क्लब ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव

Jamshedpur news : विजय गार्डन बारीडीह में हर साल की भांति इस साल भी बहुत ही धूमधाम से सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में यहां की महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाया सभी महिलाओं ने पूरे सोलह सिंगार के साथ बहुत ही सुंदर तरीके से सज-धज कर कार्यक्रम में भाग लिया। 

कार्यक्रम में दर्शकों ने भी लिया हिस्सा 

इस बार सावन महोत्सव को एक नया रूप दिया गया। इसमें दर्शकों को भी भरपूर मौका दिया गया, ताकि वह भी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकें। कार्यक्रम के बाद यहां अलग-अलग वर्ग के लिए अलग-अलग अवार्ड दिए गए। इस दौरान कई मनोरंजक खेल, नृत्य, संगीत आदि का आयोजन वूमेंस क्लब की कोर कमेटी द्वारा किया गया था। 

साल 2016 से ही यहां मनाया जाता है सावन महोत्सव 

IMG 20240727 WA00151

बताते चलें कि 2016 से ही विजय गार्डन वूमेंस क्लब की महिलाओं द्वारा बहुत ही हर्षल उल्लास के साथ सावन महोत्सव मनाया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विमला सिंह, स्वाति पटनायक, स्नेहा श्रीवास्तव, सीमा वर्मा, अमृता, अंकिता चंद्र, उमा, पिंकी, सुषमा, मिटा पाल, नमिता, रंजू प्रकाश, रश्मि दत्त, सुमन शर्मा उपस्थित थे

Share this:

Latest Updates