Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नवी मुंबई में चार मंजिली इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत, दो घायल

नवी मुंबई में चार मंजिली इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत, दो घायल

Mumbai news : नवी मुम्बई के बेलापुर इलाके में शनिवार को चार मंजिला एक इमारत ढहने से तीन लोगों की मौत हो गयी और दो लोग घायल हो गये। दोनों घायलों का इलाज वाशी के एनएमएमसी अस्पताल में हो रहा है। एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम ने यहां सुबह से जारी रेस्क्यू काम रोक दिया है। नवी मुम्बई नगर निगम के आयुक्त कैलाश शिंदे ने बताया कि शनिवार को सुबह नवी मुम्बई में चार मंजिला इमारत ढह गयी थी। इस इमारत के गिरने से पहले इमारत में कम्पन हुआ था, जिससे इमारत में रहनेवाले 52 लोग भाग कर निकल गये थे। इनमें 13 बच्चे भी हैं। इमारत गिरने पर उसके मलबे में पांच लोग दब गये। मौके पर एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और पांचों लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मोहम्मद मिराज अल्ताफ हुसैन (30), मिराज सैफ अंसारी (24) और सफीक अहमद रहमत अली अंसारी (28) को मृत घोषित कर दिया। रुक्सार पठान (19) और लल्लाउद्दीन नजीर पठान (23) का इलाज अस्पताल में जारी है। एनएमएमसी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रशांत जावड़े के अनुसार दोनों का इलाज सिविक अस्पताल की ट्रॉमा यूनिट में किया जा रहा है।

बेलापुर में इमारत का निर्माण 2013 में हुआ था

आयुक्त कैलास शिंदे ने कहा कि बेलापुर में इमारत का निर्माण 2013 में हुआ था। आज सुबह इस इमारत के गिरने से आधे घंटे पहले अधिकांश निवासी सुरक्षित बाहर निकल गये थे। इन सभी को मुम्बई नगर निगम के आश्रय गृह में रखा गया है। इन सबको हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। साथ ही, इस इमारत के मालिक पर भी मामला दर्ज करने का काम पुलिस की टीम कर रही है।

Share this:

Latest Updates