Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

9वीं धनबाद जिला योगासन के चैंपियन आफ द चैंपियन बने उज्जवल कुमार पंडित

9वीं धनबाद जिला योगासन के चैंपियन आफ द चैंपियन बने उज्जवल कुमार पंडित

Dhanbad news: रविवार को धनबाद जिला योग संघ द्वारा आयोजित 9वीं धनबाद जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2024 का समापन क्रेडो वर्ल्ड स्कूल के सभागार में हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अजय कुमार और  न्यू किड्स गार्डन के विजय कुमार दुबे मौजूद थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में धनबाद जिला योग संघ के उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद महतो, अजय चौबे थे। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में ओवरऑल चैंपियन संयुक्त रूप से शहीद शंकर महतो योग क्लब तथा संजीवनी क्लब रहा। द्वितीय स्थान आईएसएल सुदामडीह तथा तृतीय स्थान द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन अकादमी को मिला। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान जेएनएमएस, द्वितीय स्थान क्रेडो वर्ल्ड स्कूल तथा तृतीय स्थान पर धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच का रहा। 

 योग कुमार का खिताब उज्जवल कुमार पंडित, योग कुमारी का खिताब नेहा कुमारी, योग श्री का खिताब नवीन कुमार, योग सुंदरी का खिताब साक्षी कुमारी तथा चैंपियन ऑफ द चैंपियन का खिताब उज्जवल कुमार पंडित को मिला। 

इन्होंने निभाई निर्णायक की भूमिका

इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में कविता कुमारी शाह ,अरविंद कुमार ,श्वेता आर्य ,अंजली कुमारी ,ब्यूटी कुमारी, आलोक कुमार ने योगदान दिया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य सहयोग कौशल सिंह, राहुल आनंद ,प्रकाश कुमार महतो, माही देवी ,अभिमन्यु कुमार ,पुष्पा कुमारी, खुशबू कुमारी ,भीम महतो, बेबी कुमारी ,शुभम कुमार रजक ,पिंटू कुमार, मोनू कुमार, आरती सिंह ने मुख्य योगदान दिया। प्रतियोगिता में प्रथम से तृतीय स्थान पर आने वाले खिलाड़ी पूर्वी सिंहभूम में आयोजित राज्य प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसकी जानकारी संघ के महासचिव कुसुम महतो ने दी।

किस वर्ग में कौन रहा सरताज

योग कुमार :-  उज्जवल कुमार पंडित 

योग कुमारी :- नेहा कुमारी 

योग श्री :- नवीन कुमार 

योग सुंदरी :- साक्षी कुमारी

चैंपियन ऑफ द चैंपियन :- उज्जवल कुमार पंडित 

IMG 20240728 WA0065

Share this:

Latest Updates