Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भारत-चीन विवाद में तीसरे देश की भूमिका नहीं : विदेश मंत्री

भारत-चीन विवाद में तीसरे देश की भूमिका नहीं : विदेश मंत्री

New Delhi news : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत और चीन के सम्बन्ध सामान्य नहीं है। लेकिन, वे दोनों देशों के बीच मौजूदा मसलों में किसी अन्य देश की भूमिका नहीं देखते। विदेश मंत्री ने जापान में क्वाड समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद सोमवार को एक पत्रकार वार्ता में कहा कि भारत और चीन के बीच समस्या है, लेकिन यह दोनों देशों का आपसी मामला है। इन पर बातचीत कर समाधान निकलना दोनों देशों का काम है। इस मामले में दोनों देश किसी अन्य देश की ओर नहीं देख रहे हैं।

हम इसे द्विपक्षीय मामला मानते हैं

उन्होंने आगे कहा कि इस महीने में वे दो बार चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मिले हैं। हम इसे द्विपक्षीय मामला मानते हैं। विदेश मंत्री से पूछा गया था कि भारत-चीन विवाद में क्या क्वाड समूह की कोई भूमिका है। जयशंकर ने कहा कि इस समय चीन के साथ हमारे सम्बन्ध अच्छे और सामान्य नहीं हैं। एक पड़ोसी देश के रूप में हम अच्छे सम्बन्धों की आशा करते हैं। यह तभी सम्भव है जब चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा का सम्मान करे और पूर्व में उस देश ने जो समझौते किये हैं, उनका सम्मान करे।

Share this:

Latest Updates