Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद गदगद हुआ झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल

मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद गदगद हुआ झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल

Ranchi news: झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ की प्रदेश इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री बैजनाथ राम से झारखंड विधानसभा कक्ष में मिला। इस दौरान संघ ने अपनी समस्याओं से दोनों को रूबरू कराया।  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम ने संघ की मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया। इस दौरान झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को एक मांग पत्र भी सौंपा। संघ की मांगों पर मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल गदगद हो गया।

वार्ता के दौरान सरकार का संघ ने जताया आभार 

उपरोक्त सभी विधायक पर माननीय मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के द्वारा सकारात्मक बातचीत हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री और मंत्री ने कहा कि निश्चित रूप से आपकी मांगे जायज हैं। इन मांगों को पूरा करने के लिए सरकार की ओर से प्रयास जारी है। जो कमी रह गई है, उसे हम लोग सभी मिलकर प्रयास करेंगे कि इन चीजों को भी पूरा करके शिक्षकों को और सशक्त बनाया जाए। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का आभार प्रकट किया। शिक्षक संघ ने मुलाकात के दौरान कहा कि आपकी सरकार ने पुरानी पेंशन, कैशलेस मेडिकल और मातृत्व अवकाश का लाभ कर्मियों को दिया है। यह फैसला कर्मचारियों के हित में है। ये सारे लाभ आप लोग के सहयोग के बिना मिल पाना संभव नहीं था। इसके लिए प्रतिनिधि मंडल ने सरकार के साथ-साथ मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का आभार जताया।

संघ के मांग पत्र में ये मामले थे शामिल 

✓अंतर जिला स्थानांतरण एवं जिला के अंदर  जल्द स्थानांतरित करने के संबंध में।

✓प्रोन्नति में विभिन्नता के संबंध में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा हेतु

पोर्टल के माध्यम से छूटे हुए शिक्षकों को भी अंतर जिला स्थानांतरण का एक मौका जरूर दिया जाए।

✓अन्य राज्यकर्मियों की तरह शिक्षकों को भी MACP योजना लागू करने की मांग।

✓ शिक्षकों को गैर शिक्षक कार्यों से मुक्ति।

✓ विभागीय कार्यों (नेट सहित) के लिए शिक्षकों को भी मोबाइल फोन और अन्य उपकरण दिया जाए।

✓ झारखंड लोक सेवा द्वारा आयोजित होने वाली सीमित प्रतियोगिता परीक्षा में शिक्षकों को भी लाभ देने पर हो विचार। 

✓दो संतान वाले सरकारी कर्मचारियों को शिशु शिक्षण भत्ता देने की मांग।

प्रतिनिधिमंडल में संघ के ये पदाधिकारी थे शामिल 

मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मिलनेवाले प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद साहू, प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष मोहम्मद कयामुद्दीन, प्रदेश उपाध्यक्ष सह – जिला अध्यक्ष पलामू मनोज मेहता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  सह-जिला अध्यक्ष सरायकेला -खरसावां कौशिक गांगुली, प्रदेश कार्यकारिणी  सदस्य सह -जिला अध्यक्ष लातेहार हीरा यादव, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार साहू, एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य बिनय कुमार, विकाश मुंडा प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे।

Share this:

Latest Updates