Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

DECISION: लेफ्टिनेंट जनरल मंगल पांडे होंगे भारतीय सेना के अगले चीफ,पहले…

DECISION: लेफ्टिनेंट जनरल मंगल पांडे होंगे भारतीय सेना के अगले चीफ,पहले…

Indian Army (भारतीय सेना) को नया आर्मी चीफ मिलने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक, लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को भारतीय सेना के नए आर्मी चीफ के पद पर नियुक्त किया गया है। आपको बता दें, मनोज पांडे अब मौजूदा सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की जगह लेंगे। दरअसल, वर्तमान आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे अप्रैल 2022 के लास्ट तक रिटायर होने वाले हैं। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी अब लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे संभालेंगे।

भारतीय सेना की कमान संभालने वाले पहले इंजीनियर होंगे मनोज पांडे

गौरतलब है कि लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे पहले इंजीनियर होंगे, जो भारतीय सेना की कमान संभालेंगे। मौजूदा वक्त में जनरल मनोज पांडे उप सेना प्रमुख हैं। जनवरी 2022 में उनको वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ नियुक्त किया गया था। इससे पहले मनोज पांडे ईस्टर्न कमांड के कमांडिंग ऑफिसर रह चुके हैं और अंडमान-निकोबार कमांड के कमांडर इन चीफ की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक नागपुर से ताल्लुक रखने वाले लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे नेशनल डिफेंस अकेडमी के पूर्व छात्र हैं। उन्हें दिसंबर 1982 में कोर ऑफ इंजीनियर्स में शामिल किया गया था।

Share this:

Latest Updates