Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की माता के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक जताया 

ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की माता के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक जताया 

Ranchi news : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की माता एवं पूर्व सांसद फुरकान अंसारी की धर्मपत्नी मुस्तरी खातून के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन  अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ गुरुवार को मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के मधुपुर स्थित आवास पहुंचे और दिवंगत मुस्तरी खातून के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री पत्नी के साथ पहुंचे इरफान के आवास

 मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने मंत्री डॉ. इरफान अंसारी एवं पूर्व सांसद फुरकान अंसारी तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा दुःख की इस घड़ी में उनका ढाढ़स बंधाया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस विकट घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

Share this:

Latest Updates