Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बिल्कुल अलग अंदाज में उद्धव, PM मोदी के लिए ऐसा कह दिया कि भड़क गई बीजेपी

बिल्कुल अलग अंदाज में उद्धव, PM मोदी के लिए ऐसा कह दिया कि भड़क गई बीजेपी

Mumbai news : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे बिल्कुल नए अंदाज में अपनी राजनीति आगे बढ़ा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चुनौती देते हुए कहा कि या तो राजनीति के मैदान में आप रहोगे या मैं रहूंगा। इसके अलावा उद्धव ने आरोप लगाया कि भाजपा ने राज्य को लूट लिया है और कहा कि वह उन्हें ऐसा ही जारी नहीं रहने देंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री को आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा के लिए प्रचार करने के लिए महाराष्ट्र आने की चुनौती दी। उद्धव ने भाजपा नेताओं को आगाह किया कि वे महाराष्ट्र को पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश या कर्नाटक के साथ न समझें और कहा कि यह राज्य छत्रपति शिवाजी महाराज का है। 

भाजपा ने भी दिया जवाब 

मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने उन्हें बताया था कि कैसे फणडवीस ने उन्हें और उनके बेटे आदित्य ठाकरे को जेल में डालने की साजिश रची थी। उद्धव ने कहा कि वह सभी बाधाओं को झेलकर भाजपा नेता के सामने मजबूती से खड़े रहे हैं। अनिल देशमुख ने बताया कि कैसे फड़णवीस ने मुझे और आदित्य को जेल में डालने की साजिश रची थी। सब कुछ सहने के बाद, मैं पूरी ताकत के साथ खड़ा हूं। या तो आप (फडणवीस) होंगे या मैं वहां रहूंगा। इस बीच आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने आरोप लगाया कि उद्धव ने फणनवीस के खिलाफ उन्हें जेल में डालने की साजिश रची थी।

Share this:

Latest Updates