Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

TOUCHING WOE : स्टार फुटबॉलर  रोनाल्डो के नवजात बेटे का निधन, जुड़वां बच्चों में बेटी…

TOUCHING WOE : स्टार फुटबॉलर  रोनाल्डो के नवजात बेटे का निधन, जुड़वां बच्चों में बेटी…

Portuguese ( पुर्तगाल) के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नवजात बेटे का निधन की खबर मिल रही है। रोनाल्डो ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, ‘बडे़ ही दुख के साथ मुझे यह सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे नवजात बेटे का निधन हो गया है। यह एक माता पिता के लिए सबसे बड़ा दुख है।’

डॉक्टर और नर्सों का शुक्रिया

रोनाल्डो ने आगे लिखा है, हम सभी डॉक्टर्स और नर्सों का शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने हमारा साथ दिया। सभी से अपील करते हैं कि इस मुश्किल समय में हमारी निजता का ख्याल रखा जाए। हमारा बेटा हमारा फरिश्ता था, हम उसे हमेशा प्यार करेंगे।

जुड़वां बच्चों का जन्म 

बतादें कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी पार्टनर जॉर्जिना ने पिछले अक्टूबर में एलान किया था कि वह जुड़वां बच्चों के माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने अस्पताल से तस्वीर भी शेयर की थी। इन्हीं दोनों बच्चों की डिलीवरी के वक्त बेटे का निधन हो गया है,वहीं नवजात बेटी सुरक्षित है।

Share this:

Latest Updates